विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी 2026) परहिंदी कविता – हिंदी से रिश्ता अपनाकवि : मीर बिदरी, बीदर कर्नाटक
विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी 2026) पर
हिंदी कविता – हिंदी से रिश्ता अपना
कवि : मीर बिदरी, बीदर
कर्नाटक
हिंदी से रिश्ता अपना
खाला से जैसा रिश्ता
कितनी सुंदर हिंदी है
चेहरे पर एक बिंदी है
हिंदी से मतलब निकला
मेरे विचार रहे ज़िंदा
कन्नड़, उर्दू, दकनी है
साथ उनके ही हिंदी हैं
हिंदी हिंदी करेंगे सब
मिल जुल के ही रहेंगे सब
हिंदी बोलो हिंदी है
आप की है और मेरी है
देश की भाषा हिंदी मीर
सब के संग ये होगी मीर
تبصرے
ایک تبصرہ شائع کریں